अंतरजातीय विवाह की नाराजगी में युवक पर सरेराह फायरिंग 

0
पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन  –  पुणे-मुंबई हाइवे पर चांदनी चौक के पास सरेराह हुई फायरिंग की वारदात ने समूचे पुणे शहर में सनसनी मचा दी। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब हुई इस वारदात में तुषार प्रकाश पिसाल (20, निवासी  राजेगांव, भोर, पुणे) नामक युवक घायल हुआ है। उसका पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंतरजातीय विवाह की नाराजगी में पत्नी के चाचा व भाइयों ने फायरिंग की इस वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
हिंजवड़ी पुलिस ने तुषार पिसाल का बयान दर्ज कर राजू तावरे, आकाश तावरे, सागर तावरे (सभी निवासी राजेगांव, भोर, पुणे), सागर पालवे आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। तुषार का आरोपियों की भतीजी से विवाह हुआ है। यह विवाह अंतरजातीय विवाह रहने से उसकी पत्नी विद्या के चाचा और भाई उनसे नाराज हैं। कल की वारदात भी इसी नाराजगी का प्रतीक है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले भी तुषार की जान लेने की कोशिश की है।
You might also like
Leave a comment