महिला ने एक साथ 3 लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, पति ने ‘यह’ कहा

0

सीतापुर. ऑनलाइन टीम – उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक गर्भवती महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। खबर आग की तरह गांव से होते हुए आस-पास के इलाकों तक फैली, तो लोगों का तांता लग गया। 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म देने वाली महिला और चारों बच्चे सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

भगवान का आशीर्वाद : सीतापुर के रेउसा थाना इलाके के ग्राम भदेनवा निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसम देवी गर्भवती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात महिला को गर्भ का दर्द उठा तो परिजन महिला को सुबह अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी करने लगे। इसी दौरान महिला का दर्द अचानक बढ़ गया और अस्पताल ले जाने से पहले से ही उसने बच्चों को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म देने पर परिजन हैरान रह गए। पति मुन्नू लाल के मुताबिक उसकी पत्नी पहली बार मां बनी हैं और उसने चार बच्चों को जन्म दिया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया है। यह भगवान का आशीर्वाद है। महिला के घर पर बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

You might also like
Leave a comment