कुछ देश ऐसे जहा नहीं है कोई सेना, ऐसे होती है इनकी सुरक्षा

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – एक देश की सेना उसके लिए बहुत ही जरुरी होता है। सेना देश की बाहरी सुरक्षा संभालती है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जिनके पास सेना नहीं है। ऐसे देश है-

वैटिकन सिटी – इस देश के पास किसी भी तरह की कोई आर्मी नहीं है। देश की सुरक्षा इतालवी सेना करती है। ये दुनिया का सबसे छोटा देश है।

मॉरीशस- मॉरीशस में साल 1968 से ही कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां पुलिस कर्मी हैं, जो आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की सुरक्षा का ध्यान रखते है।

मोनैको- मोनैको एक छोटा देश है।यहाँ कोई सेना नहीं है। हालांकि ये छोटी-छोटी फौजी टुकड़ियां है लेकिन फ्रांस की सेना इस देश देश की सुरक्षा का ख्याल रखती है।

आइसलैंड- आइसलैंड खूबसूरती के मामले में बहुत अच्छा देश है। यहां पर वर्ष 1869 से ही कोई सेना नहीं है। सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका की है।

You might also like
Leave a comment