श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

0

पुलिसनामा ऑनलाईन – श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध शिकार के आरोप में चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

कोलंबो पेज ने बुधवार को बताया कि, फास्ट अटैक क्राफ्ट में मौजूद उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े श्रीलंकाई नौसैनिकों ने चार मछुआरों को एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर के साथ गिरफ्तार किया। “मछुआरे कोविलम लाइटहाउस के पास अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु से तालुक रखने वाले मछुआरों को श्रीलंका के एलारा में नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जाफना में मत्स्य पालन के सहायक निदेशक को सौंप दिया गया।

दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर गलती से एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने के लिए जेल में डाल दिया जाता है। वे अपनी नाव में आधुनिक सिस्टम न होने के कारण अक्सर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर जाते हैं।

You might also like
Leave a comment