SSC HSC Exam 2022 | 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित

मुंबई : SSC HSC Exam 2022 | राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख (Practical Exam Date) की घोषणा की गई है। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा (SSC HSC Exam 2022) 14 फरवरी से 3 मार्च 2022 के बीच होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 14 मार्च 2022 के बीच होगी। छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह परीक्षा ऑनलाइन (Online) नहीं बल्कि ऑफलाइन (Offline) ही होगी, ऐसा कहा जा रहा है।
राज्य शिक्षण मंडल (State Education Board) के 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षा (Written Exam) ऑफलाइन ही होगी। इसमें तत्काल कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, ऐसा शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Education Minister Varsha Gaikwad) की ओर से दो दिन पहले की स्पष्ट किया जा चुका है। साथ ही छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करें, ऐसी अपील भी उन्होंने की थी।
Pune Corona Updates | पुणे शहर में 24 घंटे में 7264 कोरोना संक्रमित मरीज, टूटे सारे रिकॉर्ड