काजोल-अजय देवगन अलग-अलग रहेंगे…एक बेटी के साथ सिंगापुर में, तो दूसरा बेटे के साथ मुंबई में, जाने क्यों

0

नई दिल्ली . ऑनलाइन टीम – अजय देवगन और काजोल दोनों को सामने ऐसे मजबूरी आई है कि अलग-अलग रहना ही पड़ेगा। मजबूरी भविष्य को लेकर है। दरअसल, न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। इसके अलावा वे कोरोना महामारी के बीच न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर में अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए अब काजोल, न्यासा के साथ न्यूयॉर्क में रहेंगी। काजोल वहां पर कुछ महीने बेटी न्यासा के साथ बिताएंगी। इसके लिए अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है, ताकि काजोल और न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो। दूसरी तरफ, अजय देवगन बेटे युग के साथ मुंबई में टाइम स्पेंड करेंगे। इसके साथ ही वह अपना काम भी करेंगे।

अजय देवगन फिलहाल अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में मैदान, कैथी रीमेक, गोलमाल 5, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।

You might also like
Leave a comment