मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से मिली राहत

0

भोपाल : पुलिसनामा ऑनलाईन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादल छाने के साथ हवा चलने से गर्मी और उमस का असर बीते दिनों के मुकाबले काफी कम है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अन्य हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.8 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

You might also like
Leave a comment