सुशांत केस… सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी और इधर मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम वापस लौटी

0

पटना. ऑनलाइन टीम – सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब सीबीआई एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर सकती है। वहीं मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए। वहीं, आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी अब भी मुंबई में क्वारंटीन में हैं।

वहां काम करना मुश्किल : वापस लौटे अधिकारियों का कहा है कि हमें जांच में जो जानकारी मिली है, वो सीबीआई जांच के लिए अहम साबित होगी। मुंबई गई इस टीम में पुलिस अधिकारी कैसर, मनोरंजन भारती, निशांत और दुर्गेश शामिल थे। वुपरीत परिस्थितियों में हमसे जितना हो सकता था, हमने उतने की जांच की है। सीनियर का आदेश मिलने के बाद हम पटना लौट आए। वहां काम करने में काफी मुश्किलें आई, हालांकि कुढ बड़े अधिकारियों के सहयोग से कुछ आसानी हुई।

पुलिस अधिकारी अभी क्वारंटीन : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, ‘विनय तिवारी को क्वारंटीन से छूट नहीं मिली है, यह हाउस अरेस्ट की तरह है। कल महाधिवक्ता से परामर्श के बाद हम तय करेंगे कि क्या कार्रवाई की जाए। अदालत जाना भी एक विकल्प है। उनका यह कदम अव्यवहारिक है। यहां तक कि उच्चतम न्यायालय ने भी मामले में अपनी टिप्पणी की। फिर भी, उनकी (मुंबई पुलिस) तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तिवारी को अभी भी छोड़ा नहीं जा रहा है।’

You might also like
Leave a comment