एक और खुलासा…. सुशांत ने अपनी उसी बहन को बनाया था नॉमिनी, जिस पर रिया ने लगा रही हैं छेड़छाड़ के आरोप

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम – सुशांत सिंह राजपूत केस में बैंक स्टेटमेंट से ये साफ पता चलता है कि सुशांत ने अपनी उसी बहन प्रियंका को कारोबार का नॉमिनी बनाया था, जिस पर लगातार रिया चक्रवर्ती छोड़छाड़ का आरोप लगा रही हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच इस बारे में वॉट्सएप पर बातें भी हुई थी। सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही अपनी बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था।

याद रहे, उनकी इसी बहन पर रिया चक्रवर्ती ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। रिया ने एक वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था, जिसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज दिख रहे थे। लेकिन सामने आए तथ्यों पर गौर करें तो सुशांत और उनकी बहनों के बीच संबंध अच्छे थे। सुशांत के परिवार ने अब तक ये कहा है कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे में जानकारी नहीं है। सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर ओवरडोज दवाईयां देने का आरोप भी लगाया था, लेकिन स्क्रीनशॉट के मुताबिक 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं, और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है। वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था।

बहरहाल, DRDO गेस्ट हाउस में 12वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से लंबी पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी, नीरज सिंह, केशव और सैमुअल मिरांडा को भी बुलाया गया था। सुशांत का शव 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मिला था।

You might also like
Leave a comment