‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार हर एपिसोड के लेते है इतने रुपए

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। ये शो जल्द ही 12 साल पूरे करने जा रहा है। कॉमेडी शो शुरुआत से ही दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। यह एक पारिवारिक शो है। शानदार कॉमेडी शो के अहम कलाकार दिशा वकानी, दिलीप जोशी, शैलेष लोढ़ा, मुनमुन दत्ता हैं। ये कलाकार शुरू से ही इस कॉमेडी शो का हिस्सा रहे हैं। सभी कलाकार शो के लिए अच्छी खासी पैसे भी लेते है। जिसमें सबसे ज्यादा फीस जेठालाल यानि की दिलीप जोशी लेते है।

दिलीप जोशी –
कॉमेडी शो में जेठालाल चंपकलाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपए लेते हैं। जेठालाल शो का सबसे पसंदीदा चर्चित चेहरा है। दिलीप जोशी को शो के अन्य कलाकारों की तुलना में सबसे ज्यादा मेहनताना मिलता है। उनकी कुल दौलत करीब 37 करोड़ रुपये है।

दिशा वकानी –
दयाबेन से फेमस दिशा वकानी फिलहाल मैटेरनेटी लीव पर हैं। उन्होंने साल 2015 में कारोबारी मयूर पंड्या से शादी की थी। उनकी कुल दौलत करीब 37 करोड़ रुपये है। वह भी 1 लाख से ज्यादा की फीस लेती है।

शैलेष लोढ़ा –
तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा की दौलत एक अनुमान के मुताबिक 7 करोड़ रुपये है। उन्हें कॉमेडी शो करने पर प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/B5eihQVFJbb/

मुनमुन दत्ता –
शो में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के बारे में कहा जाता है कि उन्हें प्रति एपिसोड 35-50 हजार रुपये मिलते हैं। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। लोग उन्हें उनके रियल नाम के बजाय बबीता अय्यर के नाम से ही जानते हैं।

You might also like
Leave a comment