एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, अमित शाह और योगी पहुंचे थे एम्स 

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाइन – पिछले कुछ दिनों से पूर्व वित्त अरुण जेटली एम्स में भर्ती है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताया जा रहा है। एम्स में उन्हें 9 अगस्त को भर्ती किया गया है। एम्स ने 10 अगस्त के बाद उनकी स्थिति को लेकर कोई भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। खबरों की मानें तो जेटली की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई। कल राष्ट्रपति रामनाथ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एम्स पहुंचे थे। जहां सभी ने  जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

66 साल के अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। अपना सेहद खबर का हवाला देकर ही जेटली ने इस बार मंत्रिमंडल से दूर रहे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेटली ने वित्त और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों का दायित्व संभाला। राफेल डील को लेकर जब सरकार मुश्किल में फंसी थी तो वो जेटली ही थे जिन्होंने जोरदार तरीके से सरकार का बचाव किया।

जेटली कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे – 
जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे और फरवरी में वापस लौटे थे। जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। इससे पहले जेटली ने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था।

You might also like
Leave a comment