एक फरिश्ते की दरियादिली…अपने 50 लोगों का किराया किया माफ, खाना भी खिला रहा है

0

पोलिसनामा ऑनलाइन –  कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे पड़ा अपने देश में गरीब मजदूरों और उन लोगों पर पड़ा है, जो किराए पर घर लेकर रह रहे हैं।  इसमें भी कई लोग ऐसे हैं, जो रोज कमाते और रोज खाते हैं। बचत का विशेष जरिया न होने के कारण इनके सामने जीने और पेट भरने की समस्या सबसे बड़ी है। काम-धंधे बंद हैं, इसलिए वे अपना किराया सही समय पर नहीं भर पा रहे है।  खाने तक का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे लोगों की मजबूरी को समझते हुए ऐसे भी लोग हैं, जो इनकी सहायता के लिए मुश्किल की इस घड़ी में तत्पर हैं। ऐसे ही लोगों में एक हैं उत्तर प्रदेश (नोएडा ) के बरोला इलाके में रहने वाले कुशल पाल। कुशल पाल ने अपने सभी किरायेदारों का किराया माफ़ कर दिया है। इस फरिश्ते की दरियादिली इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

डेढ़ लाख आता है किराया : कुशल पाल के घर में 50 किरायेदार रहते हैं। हर महीने इन सब से कुशल पाल को डेढ़ लाख रूपए का किराया आता था। कुशल पाल के  किरायेदारों में ज्यादातर मजदूरी कर अपनी दिनचर्या चला रहे थे, पर अब उनके खाने के लाले पड़ चुकें है , जिस वजह से कुशल पाल ने उनको यह सहूलियत दी है। किरायदारों को खाने की कमी ना हो इसलिए कुशल पाल बराबर खाना भी मंगवा रहे है। उन्होंने सारे किरायदारों को कहा है की आप अपने मकान न छोड़ें, बल्कि यहीं रहें।

You might also like
Leave a comment