फायरिंग की घटना से भोसरी में खलबली

0
पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाइन –  एक शातिर बदमाश द्वारा दूसरे शातिर बदमाश की दिशा में फायरिंग किये जाने की वारदात से भोसरी इलाके में खलबली मच गई। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे के दौरान अंकुशराव लांडगे सभागृह के पीछे हुई इस वारदात की जानकारी मिलने के साथ ही भोसरी पुलिस और क्राइम ब्रांच के दस्ते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खबर लिखने तक इस वारदात में फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
हाथ आयी प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आज शाम रवि जगदाले नामक शातिर बदमाश पर यह फायरिंग की गई। उसने पुलिस को बताया है कि उसका भोसरी की एक मोबाइल शॉप में मोबाइल फोन पर स्क्रीन गार्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में संजू गुप्ता उर्फ सैंडी ने उसपर गोली चला दी। हालांकि भोसरी पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर औताड़े ने कहा कि, पुलिस को वहां फायरिंग की कोई जानकारी नहीं मिली है न ही मौके से कारतूस का कोई खाली खोखा मिला है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू है।
रवी जगदाळे असे सराईत गुन्हेगाराचे नाव असून त्याने गोळीबार झाल्याची माहिती भोसरी पोलिसांना दिली आहे. रवी जगदाळे याने आपल्यावर संजु गुप्ता उर्फ सँडी याने गोळीबार केल्याचे पोलिसांना सांगितले आहे. या घटनेत जगदाळे जखमी झाला नसून पोलीस गुप्ताचा शोध घेत आहेत. गुप्ता आणि रवी यांच्यामध्ये भोसरीत मोबाईलला स्क्रीन गार्ड लावण्याच्या दुकानावरून वाद झाले होते. याच वादातून त्याने गोळीबार केल्याचे सांगण्यात येत आहे.
You might also like
Leave a comment