बॉयज लॉकर रूम का रहस्य आखिरकार इंस्टाग्राम से उजागर, अब सभी सदस्यों की हुई पहचान

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – बॉयज लॉकर रूम मामले में दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम से कुछ खास जानकारी मिली है। साइबर सेल ग्रुप चैट के 27 सदस्यों की पहचान कर ली है। इससे पहले ग्रुप के सात सदस्यों की पहचान उनकी फर्जी पहचान और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के उपयोग के कारण पता नहीं की जा सकी थी।
हालांकि पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि स्नैपचैट का स्क्रीनशॉट बॉयज लॉकर रूम मामले के साथ मिक्स हो गया था। जबकि बॉयज लॉकर रूम के सदस्यों ने अपने सहपाठियों के यौन उत्पीड़न की चर्चा नहीं की थी, लेकिन अब उनपर ऐसी तस्वीरें शेयर करने का आरोप है, जिनपर उन्होंने चर्चा की है। इनमें बॉडी शेमिंग और मॉर्फड तस्वीरें भी शामिल हैं। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
दो एनसीआर के बाहर के : बहरहाल, दस दिनों के बीच ग्रुप के चार वयस्क सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने सभी की पहचान की लेकिन सात अन्य के बारे में नहीं बता सके। इन्हें ये भी नहीं पता कि इन सातों को ग्रुप में किसने शामिल किया था। पहचाने गए सात लोगों में से दो एनसीआर के बाहर के हैं। पुलिस ने इन लड़कों से फोन पर भी बात की है और नोटिस जारी किया है। इनसे जांच में सहयोग करने को कहा जाएगा। उनकी जांच की जाने वाली तारीख लॉकडाउन के निर्णय पर निर्भर करेगी।