नग्न मनोरोगी ने पुलिस का हाथ दांत से काट लिया और…..

0

मुंबई, पोलिसनामा ऑनलाईन – नागपाड़ा जंक्शन परिसर के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल का बाया हाथ एक नग्न अवस्था में घूमने वाले मनोरोगी ने काट लिया। मनोरोगी के काटने से पुलिस के हाथ का मांस नीचे गिर गया. इस जख्मी पुलिस कांस्टेबल का नाम जनार्दन साखरे है.

पुलिस कांस्टेबल जनार्दन साखरे गस्ती पर निकले थे तभी नागपाड़ा जंक्शन के पास शफीक अहमद सुलेमान (45 ) नाम का मनोरोगी नग्न अवस्था में घूमता दिखा। उसे देखने के लिए जमा हुई भीड़ पुलिस की मदद के लिए आगे आई. जनार्दन साखरे भी वहां पहुंचे। तभी मनोरोगी ने जनार्दन साखरे के बाए हाथ के अंगूठे के पास दांत काट लिया। इस घटना में जनार्दन के हाथ से मांस का टुकड़ा नीचे गिरा। उन्हें इलाज के लिए जे जे हॉस्पिटल में भेजा गया.यह जानकारी नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा ने दी है. सुलेमान मनोरोगी है. वह पहले थाने में रहता था. अब वह वडाला में रहता है. इसकी जानकारी उसके अभिभावक ने दी है. उन्होंने बताया कि उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
You might also like
Leave a comment