तूफान में उड़ गया महानायक का ऑफिस, भारी नुकसान  

0

ऑनलाइन टीम. मुंबई : चक्रवाती तूफान ताउते के कारण मुंबई के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कई इलाके जलमग्न रहे। तेज हवा को झोंकों ने किसी को नहीं बख्शा। अमिताभ बच्चन का ऑफिस भी इसकी चपेट में आ गया।

उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके ऑफिस जनक में पानी भर गया।  स्टाफ के शेल्टर भी उड़ गए। प्लास्टिक कवर शीट.. फट गया है। कुछ स्टाफ के लिए बने शेड्स और शेल्टर्स उड़ गए हैं। लेकिन लड़ाई की भावना बरकरार है। सभी तैयार हैं, बाहर निकलना, ठीक करना, भीगने वाली स्थिति में भी काम जारी है। अपने स्टाफ की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा है कि मुसीबत के दौरान इनके जज्बे को मैंने देखा। उनका यूनिफॉर्म गीला है और लगातार पानी टपक रहा है, लेकिन वो जुटे हुए हैं। मैंने खुद अपने वार्डरोब से उन्हें तुरंत बदलने के लिए कपड़े दिए। अमिताभ की महानता के कायल उनके स्टाफ भी हैं। वे इनकी तारीफ करते नहीं थकते, इसलिए बिना थके व्यवस्था सुधारने में लगे हैं।

बता दें कि तूफान ताउते ने मुंबई में भारी कोहराम मचाया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा दिन में जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौसम विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की। कोलाबा और सांताक्रूज वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच 184 और 186 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।

You might also like
Leave a comment