महिला ने हड़पसर पुलिस स्टेशन में आत्महत्या का प्रयास किया

0
पुणे : पोलीसनामा ऑनलाईन – पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद मामले में ध्यान नहीं दिये जाने पर सस्पेंड पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी ने हड़पसर पुलिस स्टेशन में खुद  पर किरोसन तेल डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे घटी। महिला का नाम प्रेरणा दत्तात्रय मदने है। महिला ने इस मामले में 3 अप्रैल को हड़पसर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। इस पर हड़पसर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे प्रेरणा मदने हड़पसर पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने खुद पर किरोसीन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को ऐसा करने से रोक लिया। पुलिस महिला को हॉस्पिटल लेकर गई। महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तांबे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
क्या है आरोप? 
प्रेरणा मदने सस्पेंड किए गए असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रय मदने की पत्नी है। आरोप है कि पुलिसकर्मी राहुल वेताल ने महिला के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। महिला ने इसकी शिकायत हड़पसर पुलिस स्टेशन में की थी। महिला का आरोन है कि पुलिस राहुल वेताल को बचाने का प्रयास कर रही है। मेरे साथ हुए अन्याय में साथ नहीं दिया और मुझ पर कई तरह से दबाव डाला जा रहा है।राहुल वेताल के परिवार वालों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए मैं जीवन से तंग आ चुकी हूं। पुलिस इतने गंभीर मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। मुझ पर और मेरे पति के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने का डर दिखाया जा रहा है। इसलिए मेरे लिए मरना ही एकमात्र विकल्प है।
You might also like
Leave a comment