बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा साल 2020, इन दिग्गज कलाकारों ने कहा अलविदा

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – साल 2020 ऐसा साल बन गया है जो इतिहास के पन्नों पर लिखा जायेगा। कोरोना वायरस से तो पूरा जुज ही रहा है इसके अलावा देश के कई नामचीन कलाकार को खोने का दुख भी है। इस साल अब तक बॉलीवुड ने कई दिग्गज कलाकरों को खोया है। इरफ़ान खान, ऋषि कपूर के बाद मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान ने भी हम सब से अलविदा ले लिया। इसके साथ ही आइए जानते हैं अभी तक इस साल किन-किन हस्तियों ने हमारा साथ छोड़ा है।

1 इरफ़ान खान – इरफ़ान खान लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी लड़ते-लड़ते 29 अप्रैल को इरफ़ान इस दुनिया को अलविदा कह गए। 53 साल के इस सफ़र में इरफ़ान ने ना केवल बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का झंडा लहराया बल्कि हॉलीवुड में भी इरफ़ान भारत का नाम रोशन कर के आये।

2 ऋषि कपूर – इरफ़ान खान के ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल को बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर हमारा साथ छोड़ दिया। ऋषि कपूर भी लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

3 वाजिद खान – म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस साजिद-वाजिद की जोड़ी भी आज वाजिद खान के निधन के साथ टूट गई। वाजिद का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके किडनी में संक्रमण था और वह वेंटिलेटर पर थे।

4 प्रेक्षा मेहता – टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता भी इस साल ज़िंदगी की जंग में हार गई। फ़िल्म पैडमैन के अलावा लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी प्रेक्षा ने आत्महत्या कर ली थी।

5 सेजल शर्मा – टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी इस साल आत्महत्या कर ली। सैजल स्टार प्लस पर आने वाले शो दिल तो हैप्पी जी सीरियल में नज़र आती थीं। उनके आत्महत्या के पीछे निजी जीवन को कारण बताया गया।

6 निम्मी – निम्मी का लॉकडाउन के बीच 87 साल के उम्र में उनका निधन हो गया। 60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस निम्मी ने भी साल 2020 में भी सबको अलविदा कह दिया।

7 मोहित बधेल – सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ और ‘जय हो’ में नज़र आए मोहित बधेल भी इस साल सबका साथ छोड़ गए। 26 साल के मोहित कैंसर से पीड़ित थे।

 

You might also like
Leave a comment