यहां मुसलमानों के रोजा रखने पर है पाबंदी

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – दुनिया भर में रमजान का महीना शुरू है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते है। इस दौरान वह सुबह से शाम तक उपवास रहते है। शाम होते ही वह खाना ग्रहण करते है। 30 दिन चलने वाले रोजा का समय अलग-अलग होता है। रमजान के अवसर पर पुरे विश्व में मुस्लिम समुदाय के बंधुओ रोजा रखते है।

Representative image

लेकिन, चीन में उइगर मुस्लिमों को रोजा रखने की इजाजत नहीं है। यहां न केवल मुसलमानों के रोजे रखने पर पाबंदी है, बल्कि किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्‍ठान करने पर भी प्रतिबंध है। इतना नहीं मुस्लिम समाज के लोगों के दाढ़ी रखने, नमाज करने, महिलाओं के बुर्का या हिजाब पहनने पर भी पाबंदी है। चीन में इस तरह का प्रतिबंध खास तौर पर पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में है। जहां प्रशासन इस पर कड़ी नजर रख रहा है कि उनके निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं। यहां मुस्लिम घरों की निगरानी के लिए बड़ी संख्‍या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है, जो आए दिन लोगों के घरों में तलाशी लेते हैं। साथ ही सड़कों और गलियों में लगाए गए सर्विलांस कैमरों की मदद से भी उन पर नजर रखी जा रही है।

Image result for यहां मुसलमानों के रोजा रखने पर है पाबंदी

उइगर मुसलमानों के खिलाफ चीन के रवैये की जहां अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आलोचना होती रही है और उइगर इसके खिलाफ दुनियाभर में विभिन्‍न मंचों पर प्रदर्शन करते रहे हैं, वहीं चीन उन शिविरों को ‘व्यावसायिक शिक्षा केंद्र’ बताता है। अब चीन उइगर मुसलमानों को रमजान के पाक महीने में रोजा नहीं रखने देने को लेकर फिर चर्चा में है।

Image result for यहां मुसलमानों के रोजा रखने पर है पाबंदी

You might also like
Leave a comment