जीवन में जरूर पढ़े ये 10 किताबें, सफलता आपके कदम चूमेगी !  

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – हर एक किताब हमें कुछ न कुछ जरूर सिखाती है। इसलिए हमें जीवन में ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। जिसमें कई ऐसे किताबें भी है जिससे इंसान की सोच बदल देती है। किताब से प्रेरणा पाकर इंसान और सफल हो सकता है। किताबों को हमारे जीवन की असली गुरु माना जाता है। आज जो भी इंसान सफलता के शिखर में है उन्होंने क्लास की किताबे पढ़ी हो या नहीं लेकिन उन्होंने ऐसे बहुत सारे लेखको की किताबे पढी है जो जिन्दगी में हमें व्यव्हार , आगे बढ़ना , खुश रहना आदि सिखाती है |

जीवन में एक बार जरूर पढ़े ये किताबें –  

1.  श्रीमद्भागवत गीता –

कहा जाता है की इसीसे से सबकुछ निकला है और अर्जुन को रण क्षेत्र में श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई कुछ वो अनमोल बाते आज दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण और सफल किताब बन गई | अगर आपको सफल होना है , मन अशांत रहता है , घबराहट होती है या फिर प्रभु के करीब जाना चाहते है तो आप इस किताब को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़े | गीता में कृष्ण भगवान् द्वारा कही गई बाते आज के समय में एक मील का पत्थर है जो की आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है |

2.  जीत आपकी – शिव खेड़ा

देश के मशहूर वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा द्वारा लिखी गई इस किताब को हर उस इंसान को पढना चहिये जिसे जीवन में सफल होने की ललक है। यह पुस्तक बताती है की जीवन में आप कौन सी सामान्य गलतियां करते है, जिसके कारण आगे जाकर आपको पछताना पड़ता है उन गलतियों से कैसे बचा जाए और कुछ बेहतर बातो को अपनाकर अपने जीवन में कैसे सुधार लाया जाए यह सब इस किताब में कुछ कहानियों और नियमों के रूप में बताया गया है। यह आपके जीवन में परिवर्तन का पहला कदम हो सकता है, इसलिए इस पुस्तक को आपको सबसे पहले पढ़ना चाहिए।

3. थिंक एंड ग्रो रिच –

थिंक एंड ग्रो रिच दुनिया की सबसे महानतम और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है। नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गई इस किताब में ऐसी कई सारी बाते है जो आपके रोम रोम में ऊर्जा का संचार कर देती है और आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है | आपको जीवन में एक बार इसे जरूर पढना चाहिए।

4. सन्यासी जिसने अपनी सम्पत्ति बेच दी (रोबिन शर्मा) –

इस किताब में एक व्यक्ति की कहानी है, जो अपने काम और शरीर की बीमारियों से तंग आकर अपनी सारी सम्पति बेच कर सच की तलाश में निकल पड़ता है। फिर कुछ समय बात उसे कुछ सन्यासी मिलते है, जिसके बाद उसका जीवन जादुई तरीके से बदल जाता है। यह पुस्तक हर दिन के साथ जीवन को कैसे आनन्दमयी बनाया जा सकता है इसके प्रति प्रेरणा प्रदान करती है, इसे जरुर पढ़े।

5. पॉवर ऑफ़ पोसिटिव थिंकिंग –

नार्मन विन्सेंट द्वारा लिखी गई यह किताब सकारात्मक सोच के ऊपर है और इस किताब में यह बताया गया की सकारात्मक सोच का हमारे जीवन में कितना महत्व है। अगर आप हमेशा नेगेटिव विचारो से घिरे रहते है और जीवन में हमेशा उदास रहते है तो आपको ये किताब जरूर पढनी चाहिए और इसे बारीकी से समझनी चाहिए।

6. अल्केमिस्ट – पाओलो कोएलो

यह पुस्तक भी एक कहानी के तौर पर है की कैसे एक मुसाफिर अपने सफ़र की ओर चल पड़ता है। जिसके बाद उसके सामने कई बड़ी परेशानिया आती है और उसे जीवन के महत्त्व और संभावनाओ का बोध हो जाता है। इस किताब को पढ़ना एक तरह से किसी सपने को पूरा होते हुए देखने जैसा होगा जो बहुत ही रोचक है। यह पुस्तक बताती है की किस तरह प्रकृति हमारे लिए हमेशा बेहतर विकल्प खोजती रहती है और हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करती है।

7. उठो महान बनाओ –

जैसा की इस किताब का शीर्षक है की उठो महान बनो तो वैसी ही ये किताब है की आपके अंदर एक ऐसी एनर्जी का संचार करेगी की आपको खुद में बहुत ज्यादा आत्मविश्वास आ जाएगा। इसके लेखक स्वेट मॉडर्न है। अपने जीवन इस किताब को जरूर एक बार पढ़े।

8. रहस्य – रोंडा बर्न

यह किताब रोंडा बर्न द्वारा लिखी गई हैं जो एक ऑस्ट्रलियन टेलीविज़न लेखक और प्रोडूसर है। इस पुस्तक में वे बताती है की कैसे एक सरल तरीके से जिसे आकर्षण का नियम कहाँ गया है उससे आप अपने सपनो के कितने करीब जा सकते है।  वे इस लॉ के बारे में पुरे विस्तार के साथ समझाती है की यह कैसे काम करता है और हम इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते है। मुख्य रूप से वह इस किताब में दो चीजो पर जोर देती है पहली – सकारात्मक रहने की शक्ति जो आप विज़ुअलाइज़ेशन के साथ ला सकते है और दूसरा आभार प्रकट की शक्ति। यह कितन आपको अपने सपनों को पूरा करने के हर अवसर को हासिल करना सिखाएगी और सफलता तक पहुंचेगी

9. सिद्धार्थ –

इस पुस्तक के नाम और कवर पर ना जाइये। ये पुस्तक गौतम बुद्ध के जीवन के बारे में नहीं है। ये पुस्तक तो एक बालक ‘सिद्धार्थ’ के बारे में है। इस किताब में सिद्धार्थ एक ब्राह्मण पुत्र होता है। अध्यात्म में डूबा हुआ, वो सत्य की ख़ोज करता है। उसे ये सत्य लेकिन किसी जंगल या गुफ़ा में नहीं मिलता। वो ये सत्य जीवन के विभिन्न पड़ावों पर, धीरे धीरे देखता है। वो जीवन में कई रूप धरता है। कभी पुत्र, कभी ब्राह्मण, कभी तपस्वी, कभी प्रेमी, कभी व्यापारी, कभी नाविक, कभी पिता तो कभी बुधा । इन सब विषयों पर लिखा गया है। अपने जीवन में जरूर पढ़े ये किताब।

10. रिच डैड पुअर डैड – रोबर्ट कियोसाकी

रिच डैड पुअर डैड यह पुस्तक लेखक रोबर्ट कियोसाकी की जीवनी पर ही आधारित एक कहानी है। जिसमे उनके दो पिता होते है।  पहले उनके असली पिता जो एक शिक्षक है और दुसरे उनके दोस्त के पिता जो बहुत अमीर व्यक्ति थे। इनके असली पिता और दुसरे अमीर पिता में एक बहुत बड़ा अंतर था, दोनों का पैसो के प्रति नजरिया बहुत ही अलग था, जो उनकी वर्तमान स्थिति का भी एक कारण था| उनके पहले पिता जिनकी वित्तीय स्वास्थ्य इतनी अच्छी नहीं थी, उनका मानना था की पैसे की प्रति ज्यादा प्यार ही सभी समस्याओ की जड़ है|

जबकि उनके दोस्त के पिता जिन्हें वह रिच डैड मानते थे, उनका कहना था की अगर पैसा ना हो तो यह आपके लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी। पुअर डैड उन्हें कहते थे की पहले शिक्षा ग्रहण करो, फिर डीग्री लेकर एक अच्छी सुरक्षित नौकरी करलो। जबकि रिच डैड कहते थे की शिक्षा ग्रहण करो और पैसा कैसे काम करता है यह सीखो। साथ ही अपने लिए पैसे को काम पर लगाओ ना की पैसे के लिए खुद काम पर लगो। क्योकि 90% परेशानियां जो तुम्हें इस दुनिया में होगी वह केवल पैसो के ना होने के कारण होगी। इस किताब को जरूर पढ़े।

You might also like
Leave a comment