‘होममेड मास्क’ यूज करने वाले जरूर रखें ‘इन’ चीज़ों का ख्याल, वरना बढ़ जाएगी मुश्किल

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन-  कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। देश-विदेश में हर दिन हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। लोग बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे है। इस बीच सरकार ने लोगों को होम मेड मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है। ऐसे में हमें लगातार आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। होममेड मास्क की कई ऐसी चीज़े है जिसे ध्यान रखने की जरुरत है।

– आपके मास्क से चेहरा, नाक और मुंह अच्छी तरह से ढंक जाएं। एक चीज़ का ध्यान रखें कि होममेड मास्क में कहीं कोई जगह न रह जाए।

– अगर आप मास्क पहनते हैं तो भी कम से कम 2 मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग जरूर रखें। यह आपको पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रखता है। ऐसे में अगर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो संक्रमित होने का खतरा अधिक रहता है।

– अपने मास्क को किसी से शेयर न करें। अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर न करें।

– एक चीज़ का ख्याल जरूर रखें कि मास्क पहनने के बाद भी नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहें। जब आप अपने हाथ को धोएं तो कम से कम 20 सेकंड तक जरूर धोएं। अपने चेहरे, नाक और मुंह को छूने से बचें।

– घर पर मास्क बनाएं तो 100% शुद्ध कॉटन कपड़े के ही बनाएं। यह सुनिश्चित कर लें कि कपड़े साफ़ हों। आप चाहें तो मास्क बनाने से पहले इसे एक बार अच्छी तरह धो लें। वहीं, अगर आप इस्तेमाल किए कपड़े का मास्क बना रहे हैं तो इसे गर्म पानी में नमक मिलाकर 5 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद कपड़े को सूखा लें और फिर मास्क बनाएं।

You might also like
Leave a comment