आज का राशिफल : जानें, मनी और करियर के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन

0

मेष राशि या लग्न
नए घर के खरीदी का सपना पूरा होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में अत्याधिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि या लग्न
किसी के बहकावे में ना आएं अपने काम पर ध्यान दें लोग आप को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में हैं। भाग्य अनुकूल होने के बाद भी कुछ काम देर से होंगे।

वृष राशि या लग्न
कहीं यात्रा का प्रोग्राम पहले से बना हो तो आज उसे रद्द कर दें नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि या लग्न
नए वाहन खरीदी पर पारिवारिक विचार विमर्श करेंगे। संतान की सलाह अवश्य लें। नौकरी में अत्याधिक जिम्मेदारी पूरी करने का अवसर भी मिलेगा।

कर्क राशि या लग्न
समय आपका साथ दे रहा है अपने काम पूरा करने में मेहनत करें। मार्केट में नई दुकान लेने का इरादा पूरा होगा। आर्थिक लेनदेन सतर्कता पूर्वक करें।

सिंह राशि या लग्न
अपनों से संभल कर रहे अपने ही आपको तकलीफ देने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा लेकिन काम के अत्याधिक बोझ के कारण मानसिकता ठीक नहीं रहेगी।

कन्या राशि या लग्न
बहुत दिनों से रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा जीवनसाथी से तनाव दुख देगा परिवार की जरूरतों को पूरा करें।

धनु राशि या लग्न
सुखद समाचार आपके मन को प्रसन्नता देगा। कहीं भी जाने से पहले अपने महत्वपूर्ण काम निपटा लें। माता पिता या परिवार के बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि या लग्न
आपके हाथों आज किसी धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम होगा। बच्चों को पुस्तक वितरण करना फायदेमंद होगा। नए लोगों से दोस्ती का हाथ बढ़ाना नुकसानदेह साबित होगा।

मकर राशि या लग्न
अति उत्साह में किसी भी काम का फैसला लेना नुकसान करा सकता है। जगह जमीन में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि या लग्न
कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। घर परिवार के लिए कोई नई चिंता खड़ी होगी। आर्थिक लेनदेन कमजोर होने के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन राशि या लग्न
जीवन साथी से तनाव दुखदाई होगा। लगातार जिस काम का प्रयास कर रहे थे वह काम पूरा होगा। अपने आप को समय के अनुसार ढाल लेना अच्छा होगा जिद करना ठीक नहीं।

You might also like
Leave a comment