Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों का हुआ ऐलान

0

टोक्यो : समाचार एजेंसी – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच टोक्यो ओलंपिक ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले ओलंपिक का आयोजन कोरोना के वैश्विक प्रकोप के कारण स्थगित करना पड़ा था। नई तारीखों के मुताबिक, इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो में होगा।

यह फैसला टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति द्वारा एक्जिक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में तय हुआ। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, 24 मार्च को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आईओसी प्रमुख थॉमस बाक से बात की थी। इस फोन कॉल में टोक्यो के गर्वनर यूरिको कोइके, आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी, ओलंपिक मंत्री सेइको हाशिमोतो भी जुड़े थे। इसके बाद जाकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने टोक्यो ओलंपिक को एक साल स्थगित करने का फैसला सुनाया था।

बताया जा रहा है कि नई तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ़ जायेगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।

You might also like
Leave a comment