भारत-चीन सीमा विवाद पर मध्यस्थता को तैयार है ट्रंप

0

वाशिगंटन: समाचार ऑनलाइन- भारत चीन सीमा विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के लिए खुद ही आगे आ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका दोनों देशों की सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता को तैयार है।

बता दे कि गैलवान घाटी और पैंगोंग त्सो लेक के करीब फिंगर एरिया में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं। चीन की ओर से लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ाने और बेस बनाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में भारत के सैनिक भी पूरी तरह से तैयार है।

You might also like
Leave a comment