बालेवाड़ी क्रीड़ा संकुल में बारह साल की लड़की से छेड़खानी

प्रबंधक गिरफ्तार

0

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे के म्हालुंगे बालेवाड़ी क्रीड़ा संकुल में 12 साल की लड़की से छेड़खानी करने की घटना सामने आई हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि रूद्र चनवीर गौडा पाटील (24) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लड़की की दादी ने शिकायत दी है।

14 से 20 मई के दौरान क्रीड़ा संकुल में रायफल शूटिंग का ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किया गया था। जिसके लिए 12 साल की लड़की जाया करती थीं। वहां रूद्र बतौर प्रबंधक के तौर पर काम करता था। प्रशिक्षण के बाद लड़की जब रायफल जमा करने जाती तब रूद्र उसके साथ अश्लील बातें और हरकतें करता था। इसकी जानकारी लड़की ने दादी को दी। दादी ने तत्काल रूद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

You might also like
Leave a comment