पुणे के कोंढवा में युवक पर बीच सड़क पर कोयते से वार कर हत्या, दो गिरफ्तार

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – शहर में शुरू हुआ हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा, एक बार फिर सोमवार रात को कोंढवा में एक व्यक्ति की कोयते से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक का नाम बबलू इब्राहिम सय्यद ( 27) है। इस मामले में सैफ फरीद सय्यद और तौसीफ फरीद सय्यद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके बाकि के साथी फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, बबलू पहले पेठ क्षेत्र में रहता था। कई साल पहले वह कोंढवा में रहने आया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के भाई पर पांच साल पहले बबलू ने हमला किया था। उस पर अटेम्प टू मर्डर का केस दर्ज है। इसी का गुस्सा आरोपी के मन में था। सोमवार शाम को बबलू जब मिठानगर इलाके से अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोका और उस पर कोयते से वार कर दिया। बीच सड़क पर यह घटना घटने के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।

हमला कर आरोपियों वहां से नो दो ग्यारा हो गए। बीच सड़क पर बबलू लहू-लुहान होकर गिर पड़े। उनकी सांसे चल रही थी वह मदद के लिए लोगों को बुला रहे थे लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फ़ौरन बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले दर्ज़ कर लिया है। कोंढवा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

You might also like
Leave a comment