वायुसेना में भर्ती के लिए दो दिवसीय कैम्प

0

पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाईन – देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होने का सपना बहुधा युवाओं का होता है। ऐसे युवाओं का सपना अब भोसरी में पूरा होने जा रहा है। विधायक महेश लांडगे और भूतपूर्व सैनिक संघ भोसरी की अगुवाई और कोशिशों से भोसरी में दो दिवसीय भर्ती कैम्प आयोजित किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना प्रशासन, महेश लांडगे स्पोर्ट्स फाउंडेशन और महेशदादा विजन अकेडमी की ओर से भोसरी स्थित स्व अंकुशराव लांडगे नाट्यगृह के पास गाँव मेला मैदान में 23 और 26 जुलाई को सुबह छह से 10 बजे तक यह कैम्प होगा।

गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ओस कैम्प की जानकारी देते हुए विधायक महेश लांडगे ने बताया कि, यह भर्ती प्रक्रिया भारतीय वायुसेना में ‘गरुड कमांडो’ इस पद के लिए चलाई जा रही है। यह सीधी भर्ती है और इसके लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 23 जुलाई को पुणे, ठाणे, सोलापुर, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, कोल्हापुर, नागपुर, नंदुरबार, उस्मानाबाद, यवतमाल इन 14 जिलों और 26 जुलाई को अहमदनगर, बीड, लातूर, मुंबई, मुंबई उपनगर, नांदेड, पालघर, रायगड, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, वाशिम, वर्धा इन 13 जिलों के युवाओं को शामिल किया जाएगा।

इस भर्ती कैम्प और प्रक्रिया के बारे में जानकारी पाने के लिए www.airmenselection.cdac.in और indianairforce.nic.in इस वेबसाइट पर विजिट करें औऱ इस भर्ती में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लें, यह अपील विधायक लांडगे ने इस संवाददाता सम्मेलन के जरिए की है। महेश लांडगे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के कुंदन लांडगे ने बताया कि, भारतीय वायुसेना प्रशासन सिविल में सहभागी होकर जब ऐसी भर्ती प्रक्रिया चलाती है तब उसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है। उसके लिए ‘इंन्फ्रास्ट्रक्चर’ की उपलब्धता करानी पड़ती है। पिंपरी चिंचवड और परिसर के युवाओं को भर्ती का मौका मिले इसके लिए हमने व 6 एअरमन सिलेक्शन सेंटर, मुंबई भारतीय वायु सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति ली है। भारतीय वायुसेना रिटायर्ड लायजयन ऑफिसर शौकत शेख ने बताया कि, इस भर्ती कैम्प के लिए वायुसेना के एअर कमोडोर, विंग कमांडर दर्जे के पांच अधिकारी व 80 स्टाफ मौजूद रहेगा। पहले दिन शारीरिक क्षमता चाचणी-एक इसके बाद शारीरिक क्षमता चाचणी- दो होगी। इसमें पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

You might also like
Leave a comment