कोरोना खा रही सबकी नौकरी, Uber ने किया 600 कर्मचारियों को फायर

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को आर्थिक संकट में डाल दिया है। कई कंपनिया डूब गई तो कइयों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की तो कइयों ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकल दिया।

अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। कैब सर्विस कंपनी उबर ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकलने का फैसला लिया है। को उबर ने कहा कि वह भारत में अपने करीब 600 फुल टाइम कर्मचारियों को निकाल रहा है। उबर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण कंपनी को भरी नुकसान हुआ है इसलिए वह भारत में अपने करीब 600 फुल टाइम कर्मचारियों को निकाल रहा है।

जिन लोगों को उबर ने नौकरी से निकालने की बात कही है, उन्हें कंपनी तीन महीने की सैलरी समेत छह महीने की हेल्थ पॉलिसी दे रही है।

You might also like
Leave a comment