नागरिकता पाने भारतीय से शादी करने की फ़िराक में है ‘यह महिला’, पर क्यों, जानें पूरी बात

0

काशीपुर. ऑनलाइन टीम – एक महिला और युवक के बीच का झगड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का निकला। बीती रात जसपुर बस अड्डे के समीप एक महिला और युवक के बीच झगड़ा होने की ख़बर पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो पता चला कि महिला अमेरिकी नागरिक है। वह भारत की नागरिकता लेने के लिए किसी भारतीय से शादी करने के चक्कर में है।

यह है मामला : दरअसल, महिला मूल रूप से पाकिस्तानी है और पिछले साल फ़र्ज़ी वीज़ा लेकर भारत में घुसते समय पकड़ी गई थी। वह फ़िलहाल ज़मानत पर है। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम फरीदा बेगम बताया और कहा कि वह अमेरिकी नागरिक है। पड़ताल के बाद पता चला कि यह महिला पिछले साल चंपावत में पकड़ी जा चुकी है। उसके पास भारत में रहने का वीज़ा फ़र्ज़ी पाया गया था। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और अल्मोड़ा जेल भेजा गया था।

फ़िलहाल वह ज़मानत पर है। जेल में रहने के दौरान ही उसका एक बदमाश से संपर्क हुआ था, जो महुआखेड़ा गंज का रहने वाला है। अमेरिकी-पाकिस्तानी महिला ने बता कि बदमाश से उसका संपर्क जेल में हुआ था और वह उसी से मिलने काशीपुर आई थी। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह जिस लड़के के साथ झगड़ रही थी उसके साथ क्या विवाद था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

You might also like
Leave a comment