Video : इरफान को देखते ही दीपिका ने बीच में ही छोड़ दिया था इंटरव्यू, फिर ऐसे लगा ली थी गले
मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं। हाल ही में इरफान का एक वीडियो मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि, एक एक्ट्रेस के सबसे पसंदीदा शख्स इरफान थे और उनके जाने के बाद से वह काफी मायूस हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए इरफान को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
इस वीडियो में देख सकते है कि दीपिका जैसे ही इरफान को देखती हैं वह अपना इंटरव्यू छोड़कर दौड़कर गले लग जाती हैं और उन्हें अपना पसंदीदा शख्स बताती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
क्या है वीडियो में – दरअसल, दीपिका मीडिया के साथ बातचीत कर रही थी और इसी बीच इरफान को आते देख वह खुद को रोक नहीं पाई और उन्हें गले लगा लिया। फैंस दीपिका और इरफान की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खुद दीपिका इस वीडियो में सबसे कहती हैं कि, ‘मिलिए दुनिया के सबसे शानदार और मेरे पसंदीदा शख्स से।’ इतना कहते ही इरफान जब आगे बढ़ते हैं तो दीपिका कहती हैं कि, मैं बस खत्म करके आती हूं।
इरफान के निधन पर दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर उनको याद करते हुए ब्लैक स्क्रीन के साथ टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया था। इरफान और दीपिका ने फिल्म पीकू में साथ काम किया था। फिल्म अमिताभ बच्चन ने दीपिका के पिता का रोल प्ले किया था। इसके अलावा इरफान और दीपिका ने फिल्म ‘बिल्लू बारबर’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी साथ काम किया था।