सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

0

सूरत. पोलिसनामा ऑनलाइन –लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार अपने घर लौटने की मांग कर रहे हैं। कई राज्यों के अनुरोध पर विशेष ट्रेनें चलाई भी जा रही हैं। इस बीच गुजरात के सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। पुलिस के ऊपर प्रवासी मजदूरों ने पत्थर बरसाए। जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले दागे।

जानकारी के अनुसार सूरत के वडोदरा इलाके में रहने वाले मजदूर कई दिनों से घर जाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन बार-बार उन्हें भरोसा दे रहा था, लेकिन आज मजदूरों ने आपा खो दिया और घरों से बाहर निकलकर हंगामा करने लगे। मजदूरों ने आस-पास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। कोरोना वायरस के चलते तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ने के बाद इन प्रवासियों की मांग थी कि उन्हें अब अपने पैतृक स्थान पर भेजा जाए। मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विवाद की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

You might also like
Leave a comment