कोरोना संक्रमण फिर तेज…अमेरिका-फ्रांस में सबसे ज्यादा संक्रमण, ब्रिटेन में लॉकडाउन

0

वॉशिंगटन/पेरिस/लंदन. ऑनलाइन टीम – अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं, तो ब्रिटेन में फिर से सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा है। अभी दुनिया में हर रोज करीब 2.6 लाख कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं चीन से शुरू हुई इस बीमारी ने धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। यूरोप, एशिया और अमेरिका में इस बीमारी ने काफी कहर मचाया। पिछले कुछ हफ्तों से अफ्रीका के देशों से कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन देशों में हेल्थ सिस्टम काफी खराब है। ऐसे में यह चिंता बढ़ाने वाली बात है। ईस्ट गुयाना, जिम्बाब्वे, जांबिया, लीबिया, इथोपिया, वेनेजुएला, लेबनान, केन्या, मोरोक्को, कोलंबिया और मेडागास्कर जैसे देशों में कोरोना से संक्रमण का दर बढ़ रहा है। भारत और अमेरिका में इस जानलेवा वायरस की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। इन देशों में दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस रोजाना सामने आ रहे हैं। कोलंबिया, भारत, फिलीपीन्स और अर्जेंटीना में रोजोना ग्रोथ रेट 3 प्रतिशत से ज्यादा है।

अमेरिका : कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक 2,29,284 लोगों की मौत हो गई है और 8,746,953 लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने से अमेरिका और फ्रांस दोनों ही जगहों पर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

फ्रांस : फ्रांस में अब तक 34,508 लोग कोरोना वायरस से मारे गए हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 11,49,229 हो गई है।

ब्रिटेन : इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को काबू करने के प्रयासों के बीच ब्रिटेन के लाखों लोग शुक्रवार से लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंधों की जद में आ गए। वेल्स में भी पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने अपने प्रांत के लिए पांच चरणों वाली रणनीति का खुलासा किया जो कि इंग्लैंड में लागू चरण से भी दो चरण अधिक है। इसके तहत, स्कॉटलैंड के विभिन्न क्षेत्रों में वायरस के प्रकोप के मुताबिक इन्हें लागू किया जाएगा।

भारत : देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले आठ लाख के आंकड़े को छू चुके हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में सात लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा केस हैं। दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल में तीन लाख से ज्यादा केस अब तक मिले हैं। ओडिशा, बिहार, असम, तेलंगाना में दो लाख से ज्यादा मामले हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 1 लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। झारखंड में 98 हजार से ज्यादा तो वहीं जम्मू कश्मीर में 90 हजार कोरोना के केस अब तक आ चुके हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले 59 हजार का आंकड़ा पार कर गए हैं।

You might also like
Leave a comment