अमेरिका का बड़ा ऐलान – चीन के साथ युद्ध हुआ तो भारत का साथ देगी अमेरिकी सेना

0

वाशिंगटन, 7 जुलाई  – चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव में दोनों देशों के बीच युद्ध की भी संभावना है। अगर चीन और भारत के बीच युद्ध छिड़ता है तो अमेरिका भारत का साथ देगा। इस मामले में वाइट हाउस ने साफ कहा है कि चीन एशिया में दादागिरी करने नहीं दे सकते है। इस ऐलान के कुछ ही देर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि चीन के कारण अमेरिका और दूसरे देशों को भारी नुकसान हुआ है।

वाइट हाउस के चीफ ऑफ़ स्टेट मार्क मिडोज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि संदेश साफ है। हम खड़े होकर चीन को या किसी और को सबसे शक्तिशाली बल देने के संदर्भ में कमान नहीं थामने दे सकते है।

उधर ट्रंप ने एक और ट्वीट कर कहा है कि चीन के कारण अमेरिका और बाकी दुनिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका, पुरे यूरोप और भारत समेत दुनिया के अन्य देशों की अर्थव्यवस्था को गहरा आघात लगा है। उन्होंने सवाल किया कि कोरोना वायरस के बारे में चीन ने शुरूआती दौर में ही जानकारी क्यों नहीं दी ?

सुरक्षा के लिए साउथ चाइना सी में अमेरिकी सेना
मिडोज ने कहा कि हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया यह जाने कि हमारे पास अब दुनिया का उत्कृष्ट बल है। चीन, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों में लिप्त है। चीन लगभग समूचे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। उन्होंने भारत दवारा चीनी एप्स पर लगाए गए प्रतिबंध को भी सही बताया।

गौरतलब है कि चीन और भारत की सीमा पर दोनों देशों के बीच पिछले दो महीने से विवाद चल रहा है। इसी बीच 15 जून को चीन और भारतीय सैनिको से बीच हुए झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

You might also like
Leave a comment