देश में टीकाकरण शुरू, बीजेपी सांसद की ‘कोरोना’ के कारण मौत

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – देश में सोमवार से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। देश में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इधर कोरोना के कारण भाजपा सांसद की मौत हो गई है। मृतक भाजपा सांसद का नाम नंदकुमार सिंह चौहान है। चौहान मध्य प्रदेश के खंडवा से सांसद थे।  कुछ दिनों पहले उन्हें कोरोना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार सिंह को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 11 जनवरी को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, स्थिति खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था। वह साल 2019 में छठी बार मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा से सांसद चुने गए थे। नंद कुमार सिंह खंडवा के बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

वह निमाड़ के बुरहानपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म 8 सितंबर 1952 को खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था। वर्ष 1996 में नंद कुमार सिंह चौहान ने राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर शुरू किया था। आज वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत से पार्टी में दुःख का माहौल है।

You might also like
Leave a comment