वंदे भारत….स्पेशल फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू, जानिए किसे मिल सकती है देश आने की अनुमति और कैसे

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – विदेश में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए वंदे भारत मिशन की शुरुआत 7 मई से हो गई है। इसके लिए एयर इंडिया ने बुकिंग भी शुरू कर दी है, मगर सशर्त। अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर के लिए विशेष उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू हुई है। 8 से 14 मई तक लंदन, सिंगापुर और अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले यात्रियों के लिए बुकिंग खोली गई है। 7 मई को कोच्चि से आबुधाबी, दिल्ली से सिंगापुर और कालीकट से दुबई की उड़ानें उपलब्ध होंगी। 8 मई को दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को और मुंबई से लंदन के लिए, 9 मई को मुंबई से नेवार्क के लिए, 10 मई को दिल्ली से शिकागो और दिल्ली से लंदन के लिए फ्लाइट मिलेगी। इसके अलावा 11 मई को दिल्ली से वॉशिंगटन और दिल्ली से लंदन के लिए और 12 मई को मुंबई से लंदन व दिल्ली से सैन फ्रांसिस्कों के लिए रवाना होने के इच्छुक यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।

आइए जानते हैं, कौन फ्लाइट की टिकट बुक करा सकता है-
जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से पहले भारत आए थे और बाद में यहीं फंस गए।
यात्रा करने वाले उस देश के नागरिक हों, जिस देश में जाना है, वहां के लिए कम से कम एक साल का वीजा हो, ग्रीन कार्ड या ओसीआई कार्डधारक हों।
यात्रा का पूरा किराया यात्री को ही देना होगा, यात्री यह सुनिश्चित करें कि जिस देश में वे जाना चाहते हैं, वहां के हेल्थ प्रोटोकॉल के नियमों को वे पूरा करते हों।
बोर्डिंग के समय सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाएंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी।
किसी भी सूरत में डिपोर्ट किए जाने पर डिपोर्टेशन पेनल्टी, लौटने का किराया और क्वारंटीन में खर्च होने वाले पैसा यात्री को देना होगा।

You might also like
Leave a comment