वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड से कर ली गुपचुप सगाई!

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन –  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी की खबरे आ रही हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। हाल ही में वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ करण जौहर की लेट नाईट पार्टी में स्पॉट हुए थे जहां उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैस स्टार्स भी शामिल थे। दोनों की शादी की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। उड़ती हुई खबरों के अनुसार वरुण धवन साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिलहाल एक खबर ये आ रही है कि वरुण ने साल 2018 में ही नताशा दलाल संग सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का ये फंक्शन एक प्राइवेंट सेरेमनी थी जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

हालांकि इस सीक्रेट सगाई की खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में वरुण धवन या उनकी फैमिली से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ये भी चर्चा थीं कि उन्होंने शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग प्लानर को चुना है। डिंग प्लानर मोटवाने एंटरटेनमेंट एंड वेडिंग ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पूरी तैयारियां की थीं।

वैसे बता दें कि वरुण धवन और नताशा एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की फैमिलीज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। वरुण की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नज़र आएंगे। इसके अलावा वह अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘कुली नं. 1’ के रीमेक में भी नज़र आएंगे।

You might also like
Leave a comment