Video: प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचीं प्रियंका !

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक हादसे में बाल-बाल बच गई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रियंका-निक एक साथ नज़र आ रहे है। दरअसल पेरिस में प्रियंका और निक बोट पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान प्रियंका का बैलेंस बिगड़ता है और वह नीचे गिरते-गिरते बच जाती है। निक सही समय पर उन्हें संभाल लेते हैं। निक ने जिस तरह प्रियंका को संभाला वह तारीफ के काबिल है।

वीडियो देख सब निक की तारीफ कर रहे है। लोग कह रहे है कि इससे पता चलता है कि निक प्रियंका को लेकर कितने सतर्क रहते हैं। अगर निक उन्हें ना संभालते तो प्रियंका पानी में गिर सकती थीं और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। प्रियंका जिस तरह लड़खड़ाई थीं वह काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन निक ने उन्हें बचा लिया। बॉलीवुड खबरों की मानें तो निक और प्रियंका यहां जो जोनास और सोफी टर्नर की चर्च वेडिंग में शामिल होने आए हैं। पेरिस के बाद वह साउथ फ्रांस रवाना होंगे।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। साल 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद अब प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। निक जोनस की बात करें तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म ‘मिडवे’ से अपना लुक शेयर किया है। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

You might also like
Leave a comment