VIDEO : मैग्सेसे विजेता सोनम वांगचुक फिर बोले- सभी भारतीयों को अपने वैलेट से लड़नी है चीन के खिलाफ लड़ाई

0

जम्मू : समाचार ऑनलाइन – रेमन मेग्सेसे अवार्ड विजेता सोनम वांगचुक ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चीनी सामान के बहिष्कार की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चीन के खिलाफ अपने वैलेट के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। रविवार को जारी दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा कि हमारी चीनी लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है। हम वहां की सत्ता की विस्तारवादी और शोषण पर आधारित व्यवस्था का विरोध करते है। लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच तनातनी के बाद सोनम वांगचुक का यह दूसरा सन्देश आया है।

अब उनकी इस मुहीम का समर्थन बाबाराम देव ने भी किया है। रामदेव ने ट्वीट कर कहा कि चीन या वहां के लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन देश के खिलाफ षड़यंत्र को रोकने के लिए उनके उत्पादों का बहिष्कार करना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई एक व्यक्ति इस आंदोलन को नहीं चला सकता है। इस लड़ाई में सभी भारतीयों को देशप्रेम का रोल निभाना होगा। नेता और सेलिब्रिटी अपनी भूमिका निभाए।वांगचुक ने कहा कि तिब्बत लाखो लोगों की मौत हो गई. 6 हज़ार मंदिर तोड़ दिए गए लेकिन दुनिया चुप रही. 10 हज़ार उडगर मुस्लिमो को जेल में बंद कर दिया गया, मस्जिदे तोड़ दी गई पर कोई कुछ नहीं बोला। इसी आर्थिक गुलामी के कारण आज पाकिस्तान चीन का उपनिवेश बनकर रह गया है।

लोगों को वॉलेट से जवाब देना होगा
लोगों को अब वॉलेट से जवाब देना होगा। अब चुप नहीं रह सकते है। जनता को अब अपनी शक्ति दिखाने के समय आ गया है। सरकार के कदम का इंतजार नहीं किया जा सकता हैं।

अब देश के लिए जीने की आदत डालनी होगी
उन्होंने कहा कि हमें आवाज उठानी होगी। कुछ समय के लिए कुछ कमियां आ सकती है। हम थोड़ा प्रयास करे. अब देश के लिए जीना सीखना होगा।

You might also like
Leave a comment