VIDEO : मलाइका अरोड़ा से खुलेआम फ्लर्ट करना ‘इस’ एक्टर को पड़ा महंगा, अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को कौन नहीं जानता। सब जानते है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। आये दिन दोनों साथ-साथ लेट नाईट, पार्टीज में नजर आते है। हालांकि दोनों ने अभी तक खुले तौर पर अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया है। मीडिया के सवालों से अक्सर बचते नज़र आते है। हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मलाइका अरोड़ा से फ्लर्ट करता हुआ नजर आ रहा है वहीं ये सब अर्जुन कपूर, मलाइका के बगल में बैठ कर देख रहे हैं। जब इस फ्लर्टिंग से मलाइका शरमा जाती हैं तब गुस्सा होकर अर्जुन कपूर इस शख्स को तगड़ा जवाब भी दे देते हैं।

क्या है वीडियो में –
अर्जुन और मलाइका हाल ही में मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2019 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर, मलाइका के बगल में बैठे नजर आए। इस फेस्टिवल को टीवी एक्टर करण टैकर होस्ट कर रहे हैं वहीं जब मलाइका-अर्जुन को करण ने साथ बैठे देखा तो वहां पहुंच गए। करण ने मलाइका अरोड़ा से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया, जिसपर अपना पजेसिव रुप दिखाते हुए अर्जुन ने उन्हें करारा जवाब दिया।

इस दौरान कारण ने अर्जुन को टीज करने के लिए करण मलाइका से फ्लर्ट करने लगे। करण ने अर्जुन से कहा कि ‘आप काफी लकी हैं जो आपको इनके बाजू में बैठने का मौका मिला है’ | ये सुनते ही अर्जुन तुरंत खड़े हुए और करण का माइक लेकर पीछे बैठी ऑडिएंस की ओर इशारा करते हुए बोले कि ‘वहां जाकर फ्लर्ट कर ना’ | वीडियो में अर्जुन-मलाइका दोनों बेहद क्यूट नज़र आ रहे है।

You might also like
Leave a comment