Video : अब रानू मंडल ने अपनी बेटी संग गाया ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ गाना

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – वो कहते है न किस्मत बदलते देर नहीं लगती ऐसा ही वाकया रानू मंडल के साथ हुआ है। स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करने वाली रानू आज इंटरनेट पर छाई हुआ है। रानू आज किसी पहचान की मुहताज नहीं है। रानू के गाना गाते ही वह पॉपुलर हो गयी। इज्जत, पैसे, नाम मिलते देख उनकी बेटी भी आज उनके पास लौट आई है। रानू कुछ दिन पहले तक अकेले भीख मांगकर अपना पेट पालती थी। उस दौरान वह अकेले थी आज उनके साथ उनकी बेटी भी है।

https://www.instagram.com/p/B1tW5PDHsUy/?utm_source=ig_web_copy_link

खैर मां का प्यार हो या पैसे जो भी हो आज रानू को उनकी बेटी दोबारा मिल गयी है। जिससे रानू भी बहुत खुश है। अब रानू अपनी बेटी संग एक गाना है। इसका वीडियो रानू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें मां-बेटी ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ गाना गाते नज़र आ रही है। वीडियो में दोनों बहुत खुश नज़र आ रहे है। रानू की बढ़ पॉपुलैरिटी यहां भी दिखी।

https://www.instagram.com/p/B2HNTBDpbEb/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ दिन पहले अपलोड इस गाने को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है। वहीं रानू को इंस्टा पर हज़ारों लोग फॉलो करते है। रानू अब तक हिमेश रेशमिया की फिल्‍म के लिए दो गाने भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/B105b9KnVeP/?utm_source=ig_web_copy_link

You might also like
Leave a comment