सॉफ्टवेअर कंपनी के महिला स्वच्छतागृह में विडिओ रिकार्डिंग

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाईन – एक सॉफ्टवेअर कंपनी के बाणेर स्थित कार्यालय में महिला स्वच्छता गृह में मोबाइल के जरिए विडिओ रिकार्डिंग करने की घटना सामने आई हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने कंपनी के ऑफिस बॉय पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास अंकुशराव घाड़गे नामक ऑफिस बॉय पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

विकास एक सॉफ्टवेअर कंपनी में बतौर ऑफिस बॉय काम करता था। उस पर महिला स्वच्छतागृह की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। सफाई करने के लिए जब विकास जाता था तब स्वच्छतागृह के छत की पीओपी टाईल्स में मोबाइल विडिओ मोड पर रखता था। शुक्रवार की सुबह कंपनी की एक महिला कर्मी ने स्वच्छतागृह में विकास को मोबाइल ले जाते हुए देखा। उसे शक हुआ। इसलिए उसने भीतर जाकर देखा तब पीओपी टाईल्स में काले रंग का मोबाइल रखा हुआ था जो विडिओ मोड पर था। उसने इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंजवड़ी पुलिस को सूचना दी। तब तक पूरी कंपनी में यह बात फैल गई थी। विकास को भी पता चला था। इसलिए पुलिस आने से पहले ही वह भाग गया। महिला की शिकायत के अनुसार विकास पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

You might also like
Leave a comment