Video Viral : लॉकडाउन में एली अवराम ने किया कातिलाना डांस, फैंस बोले- आग लगा दी
मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस के कारण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान सेलेब्स अपने घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज कुछ न कुछ करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं। कुछ सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोगों को एंटरटेन करने का काम कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस एली अवराम ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया जा रहा है, जमकर वायरल हो रहा है।
एली अवराम ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डांस करते नजर आ रही हैं। इससे पहले एली अवराम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डांस करते हुए पोछा लगा रही हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वायरल वीडियो में एली अवराम स्लो मोशन में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी यह अदा फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं। फैन्स उनके डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इससे पहले एली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डांस करते हुए पोछा लगा रही हैं। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
बता दें कि एली अवराम ने साल 2013 में फिल्म ‘मिक्की वायरस’ से अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था। एली अवराम ने ‘किस किस को प्यार करूं’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कुछ फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। एली अवराम छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। वह ‘बिग बॉस’ के 7वें सीजन, ‘कॉमिडी नाइट्स विद कपिल’, ‘द वॉइस इंडिया’ और ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जैसे कई शोज में नजर आईं।
https://www.instagram.com/p/B-Ew7R5AiQ6/