Video Viral : ऋषभ पंत का खतरनाक स्टंट आया सामने

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाईन – इंडियन टीम इन दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड कप 2019 खेल रही है। शिखर धवन की चोट के बाद टीम इंडिया में खलबली मच गई है। टीम की बैलेंस बिगड़ रही है। धवन के चोटिल होने से टीम राइट हैंड लेफ्ट हैंड को मिस करेगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट धवन का कोई कवर नहीं चाहता है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया में ऋषभ पंत उनकी जगह ले सकते हैं। इन सबके बीच ऋषभ पंत का दो वीडियो सामने आया है।

पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टंट करते हुए एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसको देखकर फैंस भी हैरान रह गए। ऋषभ पंत ने अपने इस वीडियो में काफी शानदार तरीके से फ्रंट फ्लिप की है। इस वीडियो को करीब 2.5 लाख ये ज्यादा बार देखा जा चूका है। बता दें कि ऋषभ पंत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने से जड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वीडियो में पंत ड्रोन की फेंकी गेंद को कैच करते नज़र आ रहे है। हालांकि ये काफी खतरनाक लग रहा है।

You might also like
Leave a comment