Video Viral: वाजिद खान का वीडियो वायरल, अस्पताल में गा रहे थे दबंग का गाना

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। निधन के बाद से ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस गानों को याद कर रहे है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह वीडियो एक अस्पताल का है वाजिद बीमार है और वो बेड पर बैठे हुए है। इसके बावजूत वाजिद मुस्कुराते हुए दबंग फिल्म का गाना गा रहे है। वीडियो के शुरुआत में उन्होंने बताया कि वो ये गाना साजिद खान को डेडिकेट क्र रहे है। बीमारी में भी ऐसा हौसला रहते हुए मुस्क़ुरते हुए गाना गाते देख यह पता चलता है कि वाजिद कितने जिंदादिल इंसान थे।

You might also like
Leave a comment