चांद्रयान 2 मुहिम में वालचंदनगर कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान

कंपनी के प्रबंधक निदेशक पिल्लई ने दी जानकारी

0

पुणे : पोलीसनामा ऑनलाइन – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (इस्त्रो) की महत्वकांक्षी मुहिम चांद्रयान 2 की तैयारियां अब अंतिम चरण में आई हुई है। 15 जुलाई को उड़ान भरनेवाले इस यान की निर्मिति में पुणे की वालचंदनगर कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसी जानकारी कंपनी के प्रबंधक निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. के. पिल्लई ने बुधवार को दी।

चांद्रयान 2 मुहिम के मद्देनजर पुणे श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा बुधवार को वालचंदनगर कंपनी का अध्ययन दौरा आयोजित किया गया था। इस समय कंपनी के प्रबंधक निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पिल्लई ने बताया कि मुहिम के लिए कंपनी ने 80 फीट से अधिक ऊंचा और 12 फीट से अधिक व्यास होनेवाला बूस्टर तैयार किया है। इस बूस्टर के तीन हिस्से हैं। इस बूस्टर में घन स्वरूप में इंधन भरा जाता है। मुहिम के पहले चरण में इसका उपयोग होता है। बूस्टर यान के दाएं और बाएं बाजु में लगाया जाता है। यान हवा में उड़ान भरने के बाद उसे दिशा देने के लिए जरूरी होनेवाले नोजल कंट्रोल टैंकेज की निमिर्ति भी कंपनी ने ही की है।

परमाणू उर्जा के लिए लगनेवाले उपकरणों की भी निर्मिति
पिल्लई ने बताया कि फिलहाल कंपनी एरोस्पेस, डिफेन्स तथा न्युक्लियर क्षेत्र में कार्यरत है। परमाणू उर्जा के लिए लगनेवाले महत्वपूर्ण उपकरण भी कंपनी द्वारा बनाए जाते है। इसलिए हमारा देश अन्य देशाें पर निर्भर नहीं है। साथ ही मिसाईल और आण्विक पानडुब्बियों के महत्वपूर्ण हिस्से बनाने में भी कंपनी का सहभाग है। स्वतंत्रता से पूर्व देश निर्माण के लिए कार्य कर रही कंपनी आधूनिक तकनीक का उपयोग कर पूरी कार्यक्षमता के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए कटिबध्द है।

चांद्रयान 1 में भी था कंपनी का सहभाग
पिल्लई ने कहा कि वालचंदनगर कंपनी वर्ष 1973 से अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र मंे इस्त्रो से संलग्न काम कर रही है। इसलिए इस्त्रो की हर एक मुहिम में कंपनी का महत्वपूर्ण सहभाग होता है। चांद्रयान 1 तथा मंगलयान मुहिम में भी कंपनी का सहभाग था। अब चांद्रयान 2 मुहिम भी सफल होगी ऐसा विश्वास भी पिल्लई ने जताया।

You might also like
Leave a comment