लॉकडाउन के बाद क्या होगा सरकार का प्लान ? महाविकास आघाडी के मंत्रियों की महत्त्वपूर्ण बैठक

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – राज्य में कोरोना वायरस के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर मुंबई और पुणे के रेड ज़ोन क्षेत्रों में रोगियों की संख्या काफी बढ़ रही है। रेड जोन में cके बाद एहतियात के तौर पर नए नियम कैसे बनाए जा सकते हैं, और मौजूदा नियमों में कुछ क्षेत्रों में दी गयी ढील में क्या बदलाव किए जा सकते हैं, इस पर चर्चा करने के लिए बुधवार को महाविकास आघाडी सरकार में मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। महाविकास अगाड़ी के मंत्री और सचिव बैठक में उपस्थित होंगे।

इस बैठक में लॉकडाउन के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र में कौन से नए नियम होंगे, इस पर चर्चा होगी। साथ ही, राज्य के सभी जिलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अजय मेहता और सचिव आरोग्य नगर विकास ग्रामीण विकास चिकित्सा शिक्षा भाग लेंगे। बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में सुबह 11 बजे शुरू है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग ले सकते है। मुंबई और पुणे पर छूट कैसे दी जाये या कहां-कहां प्रतिबंद लगाया जाये इस पर चर्चा की जाएगी। बैठक में औद्योगिक के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी चर्चा की जा सकती है।

You might also like
Leave a comment