जब रक्षक ही बना भक्षक, पुलिस कांस्टेबल ने युवती के साथ किया बलात्कार, शादी के बाद सामने आई ये सच्चाई

0

जलगांव : पोलिसनामा ऑनलाइन – खेतों में कपास लेने गयी युवती पर खेत के मालिक कैलास तुकाराम धाडी (नि.लोणवाडी, ता.जळगाव) ने बलात्कार किया। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है। आरोपी कैलास जिला पुलिस बल में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत हैं। इस मामले में पीड़ित की ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, कैलास धाडी लोणवाडी का निवासी है। अक्टूबर 2019 में गांव की एक 19 वर्षीय लड़की अपने खेत से कपास लाने के लिए जा रही थी, तभी कैलास ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने पीड़िता को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं कहा। इस बीच कैलास ने कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

इस घटना के बाद पीड़िता की शादी 24 मई 2020 को हुई। 28 मई को उनकी तबियत बिगड़ ने से उन्हें उनके पति और ससुर ने चाळीसगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी 3 महीने से गर्भवती होनी की बात सामने आई। तब पीड़िता ने अपने पति और ससुर को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अपने मइके आयी और अपने परिवार के साथ रात में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ कराई। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपी को ढूंढ रही है।

कैलास धाडी जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। 2018 में, उन्हें एमआईडीसी पुलिस स्टेशन से पाहुर में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, उनके बारे पहुर में खबर नहीं मिल पायी है। वह इस वक़्त कहां है इसकी जानकारी पुलिस लगाने में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ और भी मामले दर्ज़ है।

You might also like
Leave a comment