जब योगी से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड पहुंची सीएम हाउस, अधिकारियों में मचा हड़कंप

0

लखनऊ : पोलीसनामा ऑनलाईन – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग से एक मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने आप को सीएम योगी की प्रेमिका कहने लगी और सीएम आवास में सीएम से मिलने की जिद कर बैठी। यह देख अधिकारियों के होश उड़ गए। हालांकि अधिकारियों ने महिला को अंदर जाने से रोक लिया।
महिला लगातार वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की जिद करने लगी। खुद को मुख्यमंत्री की प्रेमिका बताने वाली महिला सीएम को उनके जन्मदिन की शुभकामना देना चाहती थी।

महिला ने अपने साथ एक प्रेम पत्र भी लेकर आई थी। महिला की तमाम गुहार के बावजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें सीएम से मिलने की इजाजत नहीं दी। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम हेमा श्रीवास्तव है। वो कानपुर के नवाबगंज की रहने वाली है। हेमा श्रीवास्तव ने सुरक्षा अधिकारियों के सामने कुछ झूठे दावे भी किए। हेमा के मुताबिक वह मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर जानती है। साथ ही ऑनलाइन सीएम चौबीसों घंटे उक्त महिला के संपर्क में रहते हैं। बाद में जांच के बाद पता चला कि महिला मुख्यमंत्री की प्रशंसक भर है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ महिला को किसी भी तरह नहीं जानते हैं।

खबरों की माने तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। लिहाजा महिला को ऐसा लगा कि सीएम उनसे मिलकर उन्हें स्वीकार कर लेंगे। जांच में ये भी पता चला कि हेमा श्रीवास्तव तलाकशुदा हैं।

You might also like
Leave a comment