मंगेतर ने ब्रेकअप किया, तो खुद से ही कर ली शादी, एक लाख रुपए भी खर्च किए

0

अटलांटा. ऑनलाइन टीम : आमतौर पर शादी में लड़का और लड़की का होना जरूरी है। आज के जमाने में हालांकि बंदिशें टूट रही हैं और समाज को दरकिनार करते हुए कई मसलिंगी जोड़े भी वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन अमेरिका में तो हद हो गई। एक लड़की ने अकेले ही शादी कर ली।

यह कहानी है डिओगे रबेले और विटोर ब्यूनो की। उन्होंने साल 2019 के नवंबर में सगाई की थी। अक्टूबर 2020 में उनकी शादी होने वाली थी। इस बीच, विवाद के कारण विटोर ने डिओगो को छेड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद शादी का प्रोग्राम कैंसिल करने के बजाये डिओगे ने खुद से शादी करने का फैसला किया। अटलांटा निवासी इस लड़की ने शादी में 1 लाख रुपये भी खर्च कर डाले। इन्होंने अपनी ही वेडिंग सेरेमनी भी अरेंज की।  दोस्तों और परिवार के लोगों को भी बुलाया।

केवल इतना ही नहीं, लड़की ने अपनी इस शादी में रिंग भी पहनी और केक भी काटा। इस दौरान उन्होंने अपने सामने एक शीशा रखा, इसमें खुद को देखा और खुद को रिंग पहनाई। उसके बाद अपने आपको किस किया। बताया, यह शादी खुद से प्यार करने के संकेत के तौर पर की है। खुद से शादी करना लोगों से बहुत आगे बढ़ जाना है और उन्हें ये बताना है कि चीजों को एक अलग एंगल से देखने की जरूरत है। मैं सिर्फ अपनी खुशी के बारे में सोच रही हूं।’   अक्टूबर 2020 ने अपने मंगेतर के साथ शादी करने का फैसला किया था, लेकिन जून में उसने ब्रेकअप कर लिया।

You might also like
Leave a comment