मायके जाने के लिए पैसे नहीं दिए तो किया पति पर हमला

0

पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – मायके जाने के लिए पैसे देने से मना करने से नाराज पत्नी ने अपने पति की बेलन- चकला से पिटाई कर दी। चिंचवडी के विद्यानगर में गुरुवार की सुब घटी इस घटना के बारे में नवनाथ सोपान तोरणे (34) ने अपनी पत्नी और भाभी के खिलाफ पिंपरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पिंपरी पुलिस ने नवनाथ की पत्नी नीता तोरणे (26) और भाभी अनिता संतोष तोरणे (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीती सुबह नीता ने अपने पति नवनाथ से मायके जाने के लिए पैसे मांगे, जिससे उसने इनकार कर दिया। इस पर नाराज होकर नीता ने उसे बेलन- चकला से हमला कर दिया। जब उसने जवाब देना चाहा तब उसकी भाभी अनिता ने इसे दांत काट लिया।

You might also like
Leave a comment